MI vs CSK : धोनी के सिक्स देखकर फैंस के साथ साथ शॉक्ड हुई सारा तेंदुलकर, देखिए रिएक्शन

21
ms dhoni

भारत में एमएस धोनी न केवल एक क्रिकेटर है बल्कि वह लोगों के लिए इमोशन है वानखेड़े स्टेडियम में जब वह बेटिंग के लिए पहुंचते है तो मैदान का महौल कुछ अलग सा हो जाता है इस मैदान पर धोनी ने 2011 में हुए वर्ल्ड कप के फ़ाइनल मैच में छक्के के साथ साथ भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया।

वही रविवार को हुए मुकाबले में एमएस धोनी ने 4 गेंदों में 20 रनों की धमाकेदार पारी खेली। धोनी आखिरी चार गेंदों के लिए मैदान में आए और उन्होंने लगातार एक के बाद एक करके 3 सिक्स लगाए। इस समय हार्दिक पांडया गेंदबाजी कर रहे थे। पांडया ने डेरेल मिचेल को आउट करके सीएसके को एक और झटका दिया लेकिन जैसे ही मैदान में धोनी आए तो मुंबई इंडियंस ने फैंस के साथ साथ खिलाड़ियों के होश उड़ा दिए।

जब धोनी मैदान में आते है स्टेडियम का मौहाल अलग ही हो जाता है, और धोनी की बल्लेबाजी को देखकर फैंस तो खुश दिखे ही साथ ही मैच देखने के लिए पहुंचे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अभिषेक बच्चन, नेहा धूपिया, करीना कपूर खान और सारा तेंदुलकर ने भी पारी का खूब मजा लिया। धोनी की बल्लेबाजी ने मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा अंतर पैदा कर दिया। यह मुंबई की टीम को 20 रन से हार का सामना करना पड़ा।