MI vs CSK: आखिरी 4 गेंदों में एमएस धोनी पांड्या की जमकर पिटाई, एक के बाद एक सिक्स देखकर रोहित भी रह गए हैरान

81
ipl

आईपीएल में रविवार को हुए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले में एमएस धोनी द्वारा लगाए गए छक्कों का काफी जोरों शोरो से चर्चा हो रही है धोनी ने हार्दिक पांडया की गेंदों पर धमाकेदार बल्लेबाजी की उन्होंने 4 गेंदों में 3 छक्के जड़ दिए।

जिस समय धोनी हार्दिक की गेंदों की पिटाई कर रहे थे उस वक्त रोहित शर्मा हँसते हुए दिख रहे थे। इसके साथ ही सुनील गावस्कर ने बताया की हार्दिक का कप्तानी और गेंदबाजी दोनों ही काफी कमजोर रही है।

Advertisements

आपको बता दे जब धोनी आखिरी ओवर में मैदान में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो हार्दिक पांड्या के ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने जोरदार छक्का लगाया। लांग ऑफ के ऊपर से गए इस छक्के के बाद दर्शक उत्साहित हो गए। इसके बाद हार्दिक अपनी बॉलिंग मार्क पर वापस लौटने लगे।

इस दौरान जब कैमरा रोहित शर्मा की तरफ जाता है तो वह अपनी जगह बैठे बैठे मुस्कुरा रहे थे। फैंस को रोहित का यह अंदाज काफी पसंद आया और लोगो ने उनके स्क्रीनशॉट ले लिए। जिसके बाद रोहित के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

Advertisements